Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पॉल्यूशन-जीएसटी- फायर और भूजल एनओसी व अन्य विभागों की वर्कशॉप कराएंगे-पवन गोयल

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की कार्यकारिणी बैठक कल यहाँ एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने की और बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का स्वागत करके किया।

अमित जैन सचिव ने बैठक का संचालन किया और सभी को महत्वपूर्ण जानकारीया दी। नीरज केडिया ने पॉल्यूशन ड्राफ्ट पर विस्तार से जानकारी दी और सदस्यों को इसके बारे में जागरूक किया। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी खंडेलवाल ने भी अपने विचार रखे और उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए।गेस्ट स्पीकर सीए संजय संगल और सीए अंकित मित्तल का स्वागत गुलाब की कली देकर मनीष भाटिया और शमित अग्रवाल ने किया। लोक सभा में पारित केंद्रीय बजट 2024-2025 पर मुख्य जानकारियां सी0ए0 संजय संगल जी और सी0ए0 अंकित मित्तल जी द्वारा दी गईं, जिसमें एमएसएमई उद्योगों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया और इंकम टैक्स में बदलाव आदि की जानकारियां विस्तार से दी गई और उद्यमियों की जिज्ञासाओं का उत्तर दिया। डायरेक्टर जनरल-जीएसटी द्वारा किए अनुरोध पर जीएसटी कानून अनुपालन के संबंध में भी चर्चा की गई और सदस्यों को जीएसटी कानून के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आई आई ए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा, “हमारा उद्देश्य उद्योगों को सशक्त बनाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। हम सरकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उद्योगों को नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।”

इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन नीरज केडिया-नवीन जैन-मनोज अरोरा, वॉयस चेयरमैन मनीष भाटिया-अमित गर्ग, जॉइंट सेक्रेट्री दीपक बंसल-राहुल मित्तल, जॉइंट पी आर ओ राज शाह, अरविंद गुप्ता, रवीन्द्र बंसल स्वास्तिक, सुधीर अग्रवाल हिमालय, संजीव मित्तल, प्राचीर अरोरा, मुकुल गोयल, आचमन गोयल, अनुज कुछल, नईम चांद, सीए अतुल अग्रवाल, राकेश जैन, राहुल गोयल आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *