प्रयाग राज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस के “हाफ एनकाउंटर” तरीके पर कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि कई मामले ऐसे आये हैं, जहां पुलिस अधिकारी सिर्फ प्रमोशन पाने, बड़े अफसरों से तारीफ पाने या सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए बिना वजह हथियार का इस्तेमाल करते हैं, घुटने के नीचे गोली मारते हैं।
हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी को सजा देने का अधिकार सिर्फ न्याय पालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं।
Author: Taja Report
Views: 65

