Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पैन 2.0 : तो खत्म हो जाएंगे पुराने पैन कार्ड

नई दिल्ली। पैन कार्ड भी ऐसा ही दस्तावेज है. पैन कार्ड के बिना लोगों के बहुत से काम अटक जाते हैं. इसके बिना आप बैंकिंग से जुड़ा और इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे. इन कामों के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी ही.भारत में हाल ही में पैन 2.0 परियोजना को लांच कर दिया गया है. यह अब पैन /टैन 1.0 को रिप्लेस करेगी. इसके तहत आप नए पैन कार्ड जारी किए जाएंगे. जो नए तरीके के होंगे, जिनमें सिक्योरिटी फीचर काफी हाई होंगे.अब ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है. क्या पैन 2.0 के आने से पुराने पैन कार्ड खराब हो जाएंगे. क्या सभी लोगों के पैन 2.0 बनवाना जरूरी है. ऐसा नहीं है सभी को पैन 2.0 बनवाना अनिवार्य नहीं है.और ना ही जिनके पास पहले के पैन कार्ड हैं. वह पैन 2.0 के आने के बाद निष्क्रिय होंगे. वह आगे भी पहले की तरह ही सुचारू रूप से काम करते रहेंगे. जिनके पास पुराने पैन कार्ड मौजूद हैं. उन्हें नए पैन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई नहीं करना होगा.भारत सरकार की ओर से सभी को पैन 2.0 खुद से बिना किसी अलग फीस के जारी किए जाएंगे. यानी अगर आपके पास पुराना पैन कार्ड है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ना ही आपको नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने की जरूरत है.हालांकि जिन लोगों के पैन कार्ड में कुछ कमियां है, किसी जानकारी में बदलाव करवाने हैं. तो ऐसे लोगों को पैन कार्ड में अपडेट के लिए प्रोसेस करना होगा, इन लोगों को नए अपडेटेड पैन कार्ड पैन 2.0 के तहत भेजे जाएंगे. जिसमें क्यूआर कोड भी होगा.

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *