मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित पेशकार कार्यालय का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कराकर किया गया उदघाटन।
अवगत कराना है आज दिनांक 25.11.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पेशकार कार्यालय का जीर्णोद्धार/सौन्दर्यीकरण कराकर व फीता काटकर उदघाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पेशकार कार्यालय में कार्य सुचारू व बेहतर रूप से करने हेतु उच्च क्षमता के कम्प्यूटर व अन्य संशाधन लगाये गये हैं साथ ही रजिस्टर व रिकार्डस के बेहतर रखरखाव हेतु आलमारी आदि भी लगवायी गयी हैं साथ ही कार्याल का सौन्दर्यीकरण भी किया गया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी, क्षेत्राधिकारी श्री मुकेश गौतम, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


