Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव

मुजफ्फरनगर । सुबह करीब 07ः15 बजे थानाक्षेत्र जानसठ के जंगल में 01 व्यक्ति का शव सडक किनारे पेड से लटका होने की सूचना 112 को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना जानसठ पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचकर पाया कि कि सडक किनारे अनुज पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी उत्तरी घटायन थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर के खेत के सामने 01 शव शर्ट से फंदा लगाकर लटका हुआ था। मौके पर मौजूद व्यक्तियों से शव की शिनाख्त करायी गयी तो शव की पहचान आलीम मौहम्मद उर्फ छोटा पुत्र अमीर निवासी दक्षिणी घटायन थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *