Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पेट्रोल लेकर पुलिस दफ्तर पहुंची महिला को बचाया

मुजफ्फरनगर। कथित रूप से पति द्वारा शराब पीकर मारपीट और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आई महिला पेट्रोल लेकर पुलिस दफ्तर पहुंची और एसएसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। पेट्रोल छिड़कती दिखाई दी महिला को दफ्तर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दबोच कर उसे बचा लिया। शुक्रवार को पुलिस दफ्तर में एसएसपी कार्यालय परिसर में उस समय अफरातफरी माहौल उत्पन्न हो गया, जब जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान की रहने वाली 28 वर्षीय सोनी उर्फ ईरम पत्नी आजाद उर्फ सब्बू ने पुलिस दफ्तर पहुंच कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की महिला की कर गुजरी पर नजर पड़ गई, जिसके चलते पुलिस कर्मियों ने तुरंत महिला को आग जलाने से बचा लिया। पूछताछ के दौरान महिला की ओर से की गई लिखित और मौखिक शिकायत में बताया गया है कि उसका पति आजाद आए दिन दारू पीकर उसके साथ मारपीट करते हुए मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *