लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, गैस की जमाखोरी करने वालों पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त फरमान आया है। जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन होगा। खाद्य एवं रसद विभाग के अफसर फील्ड में रहकर निगरानी करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते कल शाम अफसरों के साथ बैठकर कर जमाखोरों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। हर हाल में आपूर्ति बहाल रखने का भी सीएम ने आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल, गैस की कमी नहीं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी एवं तहसीलों पर तैनात एसडीएम और अन्य अधिकारियों को नजर बनाए रखने का आदेश दिया है।
Author: Taja Report
Post Views: 85

