मुजफ्फरनगर। अदालत के गैरजमानती वारंट पर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर जिला जज के आदेश पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
मामले में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर के मुकदमा अपराध संख्या 916/ 2012 हरिओम आदि में कई बार शाहनवाज राणा के वारंट जारी किए गए थे। इसके बावजूद शाहनवाज राणा अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इस पर 19 अक्टूबर को अदालत ने शाहनवाज राणा के गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। आज मंसूरपुर पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा पुत्र स्वर्गीय बदर राणा को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस पूर्व विधायक को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, इस मामले में 30 नवंबर को अगली सुनवाई की तारीख नियत है।
Author: Taja Report
Views: 24


