Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पूर्व विधायक भाजपा नेत्री गिरफ्तार, 128 ग्राम हीरोइन और एक लाख 56 हजार रुपए बरामद

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं पूर्व विधायक सत्कार कौर के आवास पर छापे में पंजाब पुलिस ने उनके घर से 128 ग्राम हेरोइन और भारी नकदी बरामद की है। पूर्व विधायक के खिलाफ मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक सत्कार कौर के घर के भीतर से पुलिस को 128 ग्राम चीता और 1 लाख 56 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में कांग्रेस छोड़कर सत्कार कौर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली थी। पंजाब पुलिस ने पूर्व विधायक सत्कार कौर और उनके भतीजे को खरड़ में छापामार कार्यवाही करते हुए हीरोइन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 128 ग्राम हीरोइन और एक लाख 56 हजार रुपए बरामद किए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *