लखनऊ। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अमरपाल मौर्य व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक, नगर विधायक राजीव गुम्बर ने पूर्व मंत्री संजय गर्ग को पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से पवन गुप्ता, डॉ सुधीर सिंह, आज़म शाह, राहुल शर्मा, पवन गोयल, परीक्षित वर्मा, सचिन गर्ग, विनय जिंदल सहित सेकड़ो की संख्या में समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक गौरव गर्ग, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 15

