Taja Report

पूर्व मंत्री विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन परिवार के नौ शस्त्र लाइसेंस निलंबित 

हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में एक्शन हुआ है। मामले में जेल भेजे गए प्रणव सिंह के खिलाफ अब डीएम हरिद्वार ने सख्त रूख अपनाया है। डीएम हरिद्वार ने प्रणव सिंह, देवयानी सिंह और उनके पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के नाम से जारी नौ हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने शस्त्र लाईसेन्स अनुज्ञाओं की शर्तों का उल्लंघन किये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तीन व्यक्ति के शस्त्र लाईसेंन्स निरस्त किये हैं. जिलाधिकारी ने दिव्य प्रताप सिंह पुत्र कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन निवासी रंगमहल कस्बा लंढौरा थाना कोतवाली मंगलौर, तहसील रुड़की जिला हरिद्वार के शस्त्र लाईसेंस सं० 2108/13 रिवाल्वर नं0 3107638-32, शस्त्र लाईसेंस सं० 2109/13 रिवाल्वर नं0 75931-32 बोर व शस्त्र लाईसेंस नं0 2104/13 बन्दूक नं0 148042, इसी के साथ ही सुभद्रा देवी (कुंवर देवरानी) पत्नी कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन निवासी रंगमहल कस्बा लंढौरा, थाना कोतवाली मंगलौर, तहसील रुड़की जिला हरिद्वार के शस्त्र लाईसेंस सं० 1237/99 बंदूक डीबीबीएल, शस्त्र लाईसेंस सं० 1492/03 पिस्टल नं0 0041 व शस्त्र लाईसेंस सं० 1669/07 पिस्टल नं० 623745ए को निरस्त कर दिया है। वहीं, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के बेटे नरेन्द्र सिंह निवासी रंगमहल कस्बा लंढौरा थाना कोतवाली मंगलौर, तहसील रुड़की जिला हरिद्वार के शस्त्र लाईसेंस नं0 1038/93 रायफल नं0 2576544 डीबीएल, शस्त्र लाईसेंस नं0 1039/1993 पिस्टल नं०-ए-1707 व शस्त्र लाईसेंस नं0 2256/14 रिवाल्वर-ए-1905-32 बोर को भी निलम्बित किया है. साथ ही मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

रविवार 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ फायरिंग की. इसके बाद उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट भी की। फायरिंग के बाद चैंपियन वहां से फरार हो गये। मामले की जानकारी मिलते ही उमेश कुमार भी अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद देर शाम चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। आज उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *