भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने काँग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
शनिवार को भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के दर्जन भर से अधिक नेतागण भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी के अलावा इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव शामिल हैं।

