मुजफ्फरनगर । बारिश में जलभराव से पूरा शहर जलमग्न हो गया। गलियों में पानी भरा रहा। रामलीला टीला पर घरों के अंदर पानी भरने से लोग बेहाल रहे।बारिश शनिवार-रविवार की देर रात्रि करीब 1 बजे शुरू हो गयी थी, लेकिन रविवार को सुबह तड़के मूसलाधार बारिश हुई।
तेज बारिश के कारण शहर के शिव चौक, पान मंडी, रुड़की रोड, नावल्टी चौराहा, एसडी मार्किट रोड, अंसारी रोड, कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड, गांधी कालोनी, लिंक रोड, आदर्श कालोनी, नई मंडी, अलमासपुर रोड, मोहल्ला गऊशाला, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, रामपुरी आदि शहर के अनेक जगहों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।


Author: Taja Report
Views: 15


