मुजफ्फरनगर । नयन जागृति संस्थान (रजि.) एवं निर्मलायतन परिवार, नानौता द्वारा श्री दिगम्बर जैन गुरुतीर्थ निर्मलायतन नानौता, उ.प्र. में विश्व की सबसे बड़ी व प्रथम श्री 1008 तीर्थंकर पुष्पदन्त भगवान की खड्गासन प्रतिमा के चरणों में पुष्प दंत भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बुधवार 11 सितम्बर 2024 को दोपहर 1.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसमें गिरनार गौरव जैनाचार्य श्री 108 निर्मलसागर जी महाराज की प्रभावशाली प्रेरणा एवं पावन सान्निध्य के साथ उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। गुरु तीर्थ निर्मलायतन प्रणेता जागृतिकारी संत आचार्य श्री 108 नयनसागर जी मुनिराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु इस अवसर पर सपरिवार समिलित होकर आयोजन की शोभा बढ़ायेंगे।
Author: Taja Report
Views: 17


