नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में जिले को 778 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
इस मौके पर उन्होंने हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित रोडवेज वर्कशॉप, काठगोदाम में बस टर्मिनल का शिलान्यास, गौलापार में ड्राइविंग स्कूल, नैना देवी मंदिर सौन्दर्यकरण, सहित नलकूप निर्माण, सड़कों के सौन्दर्यकरण सहित हल्द्वानी और लालकुआं की दो बड़ी सीवरेज योजनाएं की सौगात दी है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंघानी एक जनसभा को भी संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेता उत्तराखंड लगातार प्रगति के पद पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से अपार प्रेम है और समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड को योजनाओं के माध्यम से सौगात दे रहे हैं।

