मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाईन पुलिस तथा एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाईन से वांछित, पुलिस अभिरक्षा से फरार तथा 25000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को सरवट फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त द्वारा थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0स0-328/12 धारा-413 भादवि में माननीय न्यायालय एडीजे-15 के समक्ष दिनांक 28.11.2023 में आत्मसमर्पण किया था जिसके पश्चात न्यायालय द्वारा अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिये गये थे। इसी दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज दिनांक 27.04.2024 को थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह फरार होने के पश्चात पुलिस से बचने के लिए हरिद्वार में रुका था तथा कुछ समय पश्चात वहां से महाराष्ट्र चला गया था। महाराष्ट्र में 03 महीने रहने के बाद वापस हरिद्वार आया। आज दिनांक 27.04.2024 को वह अपनी प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरनगर आया था जहां पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित उपरोक्त थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0स0- 393/23 धारा- 223,224 भादवि में वांछित तथा 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी है।


