Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाईन स्थित मन्दिर प्रांगण में हर्षाेल्लास से मनाया गया उत्सव, विभिन्न सांस्कृतिक कार्य़क्रमो का हुआ आयोजन, जनपदवासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।  

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक 26.08.2024 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाईन स्थित मन्दिर प्रांगण में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम-धाम हर्षाेल्लास से मनाया गया। पुलिस लाईन स्थित मन्दिर को भव्य रूप से सजाया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी तथा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण में स्थित मंच पर कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का मंचन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ समस्त जनपद वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री सन्त प्रसाद उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *