Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस भर्ती परीक्षा : एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

अवगत कराना है कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा 30/31 अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन 02 पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 30.08.2024 को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *