मुजफ्फरनगर । अपराधियों पर कडी कार्यवाही करते हुए थाना भौराकलां के 2 शातिर अपराधियों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा-3 की कार्य़वाही करते हुए 2 माह के लिए के लिए जनपद से निष्कासित किया जाता है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा ढोल बजवाकर प्रचार एवं प्रसार किया गया। तथा जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा से बाहर किया गया। जिलाबदर अवधि के दौरान यदि अपराधी जनपद में प्रवेश करता है तो अपराधी के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*जिलाबदर अपराधी का नाम पताः-*
*1.* उपेन्द्र पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम हडौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर।
*2.* विकास उर्फ विक्की निवासी ग्राम हडौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर।
Author: Taja Report
Post Views: 12


