रायबरेली। उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब सड़क पर घूम रहा आवारा सांड पुलिस चौकी की छत के ऊपर चढ़ गया। सोशल मीडिया पर सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड के पुलिस चौकी के ऊपर चढने का एक फोटो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह जनपद रायबरेली के सलौन कोतवाली क्षेत्र की सूची पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस चौकी की छत के ऊपर सांड को चढ़ा हुआ देखकर मौके पर भारी भीड़ लग गई । पुलिस भी सांड को पुलिस चौकी की छत पर चढ़ा हुआ देखकर हक्की बक्की रह गई। पुलिस चौकी की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
Author: Taja Report
Post Views: 12

