Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस चैकिंग में मेरठ रामराज बार्डर से एक गाड़ी से 13 लाख रूपये जब्त

मुजफ्फरनगर। एफ.एस.टी. टीम तथा थाना रामराज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग मेरठ रामराज बार्डर से एक गाड़ी से 13 लाख रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त धनराशि की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

26.10.24 को एफ.एस.टी. टीम तथा थाना रामराज पुलिस द्वारा मेरठ रामराज बार्डर पर वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान गाडी नम्बर डीएल 09सी एएन 4774 की तलाशी ली गयी जिसमे से 13 लाख रूपये बरामद हुये, उपरोक्त गाडी सवार व्यक्ति से बरामद धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके ओर न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सके। एफ.एस.टी. टीम व थाना रामराज पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त करते हुए जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *