मुजफ्फरनगर। उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उ0प्र0 पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा का प्रतिदिन दो पालियों में 17 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजन किया जा रहा है। आज पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


