Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शुक्रतीर्थ के स्नान घाटों व मेला स्थल का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा शुक्रतीर्थ स्थित स्नान घाटों व मेला स्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अवगत कराना है आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले को सकुशल/सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर अक्षय संजय महाडीक द्वारा आज थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत शुक्रतीर्थ स्थित स्नानघाटों/मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्नान घाटों/मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस ड्यूटी प्वाइंट्स, स्नान घाटों पर जल के स्तर का गहनता से जायजा लिया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। इसके अतिरिक्त पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रखने, घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने एवं आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, थाना प्रभारी भोपा आशुतोष कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *