मुजफ्फरनगर । सम्पूर्ण देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में पुलिसकर्मीयों को किया ऱाष्ट्रध्वज का वितरण तथा उनके आवास पर तिरंगा लगाया।
स्वतन्त्रता दिवस -2024 के दौरान सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृतमहोत्सव तथा काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न अभियान तथा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा “हर-घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों के परिजनों को राष्ठ्रध्वज तिरंगा दिया गया । इसके साथ ही एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में स्थित कर्मचारीगण के आवास पर भी राष्ट्रध्वज तिरंगा को लगाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों में राष्ट्रध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति व राष्ट्रीयता की भावना को जाग्रत करना एवं देश की एकता व अखंड़ता का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद , प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


