मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कैम्प कार्यालय पर पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गयी आदर्श बैरक का लोकार्पण किया गया।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.07.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय पर पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गयी आदर्श बैरक का लोकार्पण किया गया ।आदर्श बैरक में पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए बेड, अलमारी, पंखे, एसी तथा आरओ की व्यवस्था की गयी है ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैरक की अलमारी, साफ सफाई, रंगाई-पुताई, बिजली आदि व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों से वार्ता करते हुए आदर्श बैरक के लिए सभी को बधाई दी गयी ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल, पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) श्री सुशील कुमार गुप्ता, पीआरओ श्री राजेश कुमार भारती, प्र0नि0 मीडिया सैल श्री रविन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


