Access denied पुरुष नसबन्दी पखवाड़े में सारथी वाहन को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी - Taja Report

Taja Report

पुरुष नसबन्दी पखवाड़े में सारथी वाहन को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। मिशन परिवार विकास अभियान में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जनपद मे सारथी वाहन चलाया जाएगा।आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यकम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमे सारथी वाहन समुदाय में जागरूकता के लिए भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से आम जनमानस को परिवार नियोजन के लाभ बताकर उसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला परिवार कल्याण एवं लोजिस्टिक्स प्रबंधक डॉ दिव्यांक दत्त ने बताया कि सारथी वाहन शहरी क्षेत्र तथा समस्त ब्लाक के गांव-गाँव घूम कर परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने व परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों के प्रयोग के लिये प्रेरित कर सीमित और छोटे परिवार का सन्देश देने और दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अन्तर रखने का सन्देश देने के साथ ही वहां के लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक  विपिन कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के विषय में समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए त्रिमासिक अंतराल पर सारथी वाहनो का संचालन किया जाता है, इन वाहनों के माध्यम से परिवार नियोजन की आवश्यकता, परिवार नियोजन के साधनों, महिला एवं पुरुष नसबंदी के फायदे तथा इसके लिए लाभार्थी को दी जाने वाली धनराशि के बारे में जानकारी दी जाएगी। समाज में परिवार नियोजन के विषय में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए सारथी वाहन का उपयोग किया जाता है।

मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए ऑडियो क्लिप एवं पम्पलेट का भी सहारा लिया जा रहा है। इस बार की थीम *स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार पुरूष सहभागिता से ही होगा ये सपना साकार* रहेगा।

इस अवसर पर अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाल, ARO आनंद कुमार ,चीफ फार्मासिस्ट रोहित, कैलाश, मनोज, मोनू, वीरसिंह, अर्बन आशाये तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet