मुजफ्फरनगर । मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट पर माहौल गर्मा गया।
पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 19.08.2024 को 16.00 बजे थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना मिली कि गोगा महाडी मंदिर के सामने कुछ युवकों द्वारा गाडी खडी की गयी थी। मंदिर के पूजारी द्वारा गाडी को हटाने के लिए कहा गया जिसपर युवकों द्वारा मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करने की घटना कारित की गयी। सूचना पर थाना पुरकाजी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के उपरान्त युवकों की पहचान की गयी एवं तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों 1. फुरकान पुत्र लियाकत 2. सरताज उर्फ बिल्लू पुत्र सरफराज को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Author: Taja Report
Views: 19


