Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुरकाजी के पास स्कॉर्पियो की डम्फर के साथ भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के पास देर रात स्कॉर्पियो की डम्फर के साथ भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। तीन महिलाएं घायल हो गई। सभी मुजफ्फरनगर के निवासी हैं।

 रात करीब 22.15 बजे थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लक्सर रोड पर लक्सर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो एन गाड़ी नं0 UK 16 G 0005 में एक डम्फर नं0 UK 17 CA 8485 द्वारा साइड से टक्कर मार दी गयी है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुरकाजी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तत्काल हाइड्रा आदि की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। स्कॉर्पियो वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 1. आदेश कुमार उम्र करीब 50 वर्ष (चालक) तथा 2. निशा उम्र करीब 35 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 1. राखी उम्र करीब 48 वर्ष, 2. गोनी उम्र करीब 11 वर्ष, 3. कुसुम उम्र करीब 70 वर्ष, 4. रूबी उम्र करीब 48 वर्ष तथा 5. वैष्णवी उम्र करीब 07 वर्ष को पुलिस द्वारा बिना विलम्ब किए उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां दौराने उपचार निशा एवं गोनी की मृत्यु हो गयी है। सभी मुजफ्फरनगर हरि नगर कॉलोनी के बताए जा रहे हैं।

सूचना प्राप्त होने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार एवं पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राहत एवं बचाव कार्य, घायलों के समुचित उपचार एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा डम्फर चालक एवं डम्फर को कब्जा पुलिस में लिया गया है तथा घायलों/मृतकों के परिजनों को सूचित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। मृतक आदेश प्रॉपर्टी डीलर था और परिवार उत्तराखंड में उसके मौसा के 75 वें जन्मदिन की पार्टी के बाद वापस लौट रहा था।

लक्सर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार आनन्द अस्पताल, मुजफ्फरनगर में चल रहा है। उक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने एवं उनके उपचार की स्थिति की जानकारी लेने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में चिकित्सकों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी तथा चिकित्सकों को घायलों का समुचित एवं प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घायलों एवं उनके परिजनों को हरसंभव पुलिस सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *