नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर देशभर में उल्लास के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे। वहां उन्होंने दिवाली का पर्व सैनिकों के साथ मनाया। अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों के बीच पहुंचे। पीएम ने बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ गुजरात के कच्छ में सर क्रीक क्षेत्र के लक्की नाला में दिवाली मनाई। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई।
Author: Taja Report
Views: 18

