
मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में समाजसेवी ममता अग्रवाल के एनजीओ “ख़ुशी हर पल” ने “अलखनंदा ब्लड बैंक” के सहयोग से मूलचंद रिसोर्ट पर एक सफल रक्त दान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री कौशल विकास श्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। शहर के गणमान्य लोगों ने इसमें रक्तदान करके सहयोग दिया। विशेष आभार मूलचन्द रिसॉर्ट के कर्मचारियों का जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ममता अग्रवाल ने सबका आभार प्रकट किया।
इसमें विशेष रूप से डॉ.आलोक कुमार, पीयूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, रचना अग्रवाल, नितिन सिंगल, नीरज साहनी, रमा भाटिया, संजय गोयल, नकुल उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
Author: Taja Report
Post Views: 11


