Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पीएम आवास योजना के चालीस हजार रुपये की पहली किश्त मिलते ही 11 महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार

महाराजगंज। जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में मकान बनने से पहले ही 11 महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त के चालीस हजार रुपये मिलते ही उक्त 11 महिलाएं पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गईं। बताया जाता है कि महिलाओं को 40 हजार की पहली किस्त उनके खाते में मिली थी। ब्लॉक क्षेत्र के किशुनपुर, शीतलापुर, मेघौली, बकुलडीहा, रामनगर, ठूठीबारी, शीतलापुर खेसरहा, चटिया, बलहिखोर की 11 महिला लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किश्त भेजी गई थी। किश्त मिलते महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ लापता हो गई हैं।
अब इन महिलाओं के पतियों ने किश्त लेकर भागी महिलाओं के खाते में दूसरी किश्त न भेजने की गुहार अधिकारियों लगाई है। प्रशासन मामले में कार्रवाई कर रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *