Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पिता की हत्या कर शव के कर दिए टुकडे, चार दिन तक छिपाए रखा शव

लखनऊ। पिता की हत्या कर बेटे ने शव को काटकर ड्रम में भर दिया। बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आशियाना के सेक्टर एल-91 में 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने जब शराब कारोबारी पिता मानवेंद्र सिंह (49) की गोली मारकर हत्या कर दी। उस वक्त उसकी छोटी बहन कृति अपने कमरे में थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह भागकर भाई के पास पहुंची। कमरे के अंदर का नजारा देखकर कृति सन्न रह गई। फर्श पर पिता का शव देखकर वह चीख पड़ी। इस पर अक्षत ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। पिता की हत्या से दहशत में आई कृति कुछ नहीं कर सकी। अक्षत ने उसे चार दिन तक घर में बंद करके रखा। इस दौरान वह पिता के शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाता रहा। उसने सिर काट दिया लेकिन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धड़ ठिकाने नहीं लगा सकने पर नीला ड्रम खरीदकर लाया और उसमें डाल दिया। इससे पहले कि अक्षत धड़ को ठिकाने लगाता उसकी करतूत उजागर होने से सनसनी फैल गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *