Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पिटाई से बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, गांव में जुटा कश्यप समाज

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 70 वर्षीय जयसिंह की कथित तौर पर मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में बुधवार को तनाव का माहौल बना हुआ है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है परिजनों और कश्यप समाज के लोगों की मांग है कि मौके पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचकर उनकी बात सुनें और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को जयसिंह के साथ कथित रूप से लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद से ही कश्यप समाज के लोगों में आक्रोश है मौके पर कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप, प्रवेश प्रधान कश्यप, चुन्नू मास्टर, सुरेश कश्यप, एमएलसी ओम प्रकाश कश्यप, प्रमोद कश्यप, समाजसेवी सचिन कश्यप सहित समाज के अन्य लोग मौजूद हैं फिलहाल परिजन और समाज के लोग शव के साथ गांव में मौजूद हैं और जिलाधिकारी व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। जयसिंह की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीणों ने पंचायत की, इस पंचायत में एसपी देहात एडीएम प्रशासन भी पहुंचे, परिवार और समाज की कई मुख्य मांगे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *