Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी तो मचा हड़कंप, अपने सामने ली हाजिरी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को एक लंबे अंतराल के बाद पालिका मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखने के काम किया। उन्होंने अपने कार्यालय में सभी उपस्थिति पंजिका मंगाकर रखी और कर्मियों के कार्यालय आने की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कर्मियों को चेयरपर्सन के समक्ष हाजिरी लगानी पड़ी तो कुछ लेट लतीफ कर्मचारियों को असहज स्थिति का सामना करते हुए पालिका चेयरपर्सन की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी और सुधार के निर्देश दिये। किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को सुबह करीब दस बजे टाउनहाल पहुंचे और अपने कार्यालय में ही उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका मंगाकर रख ली। इस दौरान मुख्य कार्यालय में उपस्थिति पंजिका नहीं मिलने पर कर्मचारियों को चेयरपर्सन के कार्यालय में उनके समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विवश होना पड़ा। इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से पहंुचे और उनको चेयरपर्सन के औचक निरीक्षण की जानकारी मिली तो उनको असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो उनके देरी से कार्यालय आने पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी जताई और देरी से ड्यूटी पर आने का कारण भी पूछा, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ड्यूटी के प्रति नकारात्मक कार्यशैली रही तो कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने पालिका के कई अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सकारात्मक और संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पथ प्रकाश और पेयजलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सोमवार को टाउनहाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। कुछ कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश समय पर कार्यालय पहुंचे। लेट-लतीफ कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिये गये हैं। गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति को लेकर गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है, जहां पर पेयजलापूर्ति के लिए समस्या पेश आ रही हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, पूर्व सभासद आशुतोष उर्फ आशु गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *