सम्भल। हिंसा में विदेशी कारतूसों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को सम्भल के हिंसाग्रस्त इलाको से कई खोखा कारतूस ऐसे मिले हैं जो पाकिस्तान व अमेरिका निर्मित हैं। पुलिस और जाँच टीम इसके खुलासे में लग गयी है कि पाकिस्तान व अमेरिका से ये कारतूस सम्भल में कैसे और किसके द्वारा लाये गए या मंगवाए गए थे। एसपी सम्भल केके बिश्नोई ने मीडिया को बताया की जामा मस्जिद के पास नालियों की सफाई के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम को पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 MM के दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया की पता लगाया जा रहा है की ये पाकिस्तानी गोलियाँ कैसे आई।
Author: Taja Report
Post Views: 18

