देहरादून । केदारनाथ व बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के पहाड़ों पर बुधवार देर शाम बाद बर्फबारी ने ठंड बढा दी है। गंगोत्री धाम, गौमुख ट्रैक के अलावा चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में यात्रा की तैयारी के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम भी बर्फबारी होने से प्रभावित हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से वेस्ट यूपी तक मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 14

