मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर में एक युवक ने एक युवती से पहले लम्बे समय तक सम्बन्ध बनाये और फिर उसकी वीडियो वायरल कर दी। युवती की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
एक युवती के द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि कि नदीम पुत्र मजलूब निवासी आलमपुर, हरिद्वार के साथ उसके दो वर्षो से सम्बन्ध थे नदीम उपरोक्त मुझे बहला-फुसलाकर ले गया तथा मेरे साथ दुष्कर्म करने व उसका वीडियों भी वायरल करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 13


