Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पहली बैठक में क्या बोले भाकियू के नये जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी के द्वारा प्रथम कार्यकर्ता पंचायत का आयोजन किया गया आज किसान पंचायत को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों में एक विशेष उत्साह भारी संख्या के रूप में देखने को मिला, पंचायत में मुजफ्फरनगर जिले के हर क्षेत्र से कार्यकर्ता भाकियू जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पहुंचे और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी को माल्यार्पण कर और मिष्ठान खिलाकर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और पंचायत में बिजली विभाग द्वारा हो रहे शोषण और गन्ना मूल्य व गन्ने की अन्य समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें इस अवसर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पीयूष पवार व चौधरी शक्ति सिंह मण्डल उपाध्यक्ष के द्वारा शहीद भगत सिंह की एक बड़ी तस्वीर जिला अध्यक्ष को भेंट की गई, अपना वक्तव्य रखते हुए चौधरी नवीन राठी ने कहा कि आने वाली 17 नवंबर को सिसौली में होने वाली मासिक पंचायत में जिला मुजफ्फरनगर के हर क्षेत्र से भारी संख्या में किसान व कार्यकर्त्ता सिसौली जायेंगे और वहां बिजली व गन्ने की समस्या को लेकर एक बड़ी रणनीति आदरणीय शीर्ष नेतृत्व से विचार कर तय की जाएगी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि मेरे साथ कंधा से कंधा मिला कर चलेंगे और अपना सहयोग प्रदान करेंगे जिससे संगठन मजबूत होगा और जिस वक्त भी आप मुझे आवाज देंगे आपके साथ तत्पर खड़ा मिलूंगा नवीन राठी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि किसान शोषण के नाम पर किसी का भी अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समस्याओं के समाधान के लिए किसी स्तर तक भी जवाब देने से पीछे नहीं जाता जाएगा पंचायत का संचालन चौधरी शक्ति सिंह मण्डल उपाध्यक्ष ने किया व अध्यक्षता पुरबालियान वाले गुरु जी ने की उनके अलावा प्रदेश महासचिव चौधरी धीरज लाठियान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर सत्येंद्र सिंह पुंडीर मंडल महासचिव सरदार गुरमेल बाजवा मंडल उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज रुहाना पश्चिम प्रदेश प्रभारी अशोक घटाएंन पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान संजीव पवार देव अहलावत पयूष पंवार राहुल अहलावत सुमित पचेंदा मंडल उपाध्यक्ष शाहिद आलम प्रमोद अहलावत हरिओम त्यागी प्रताप सिंह प्रधान ने भी अपना अपना वक्तव्य रखा और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक त्यागी अमित जड़ौदा आयुष चौधरी इमरान पुर बालियान मंगता प्रधान खुड्डा मुशर्रफ अली मोहम्मद अली फुरकान अली साजिद कुरैशी साजिद मलिक अंकुर राठी सोनू बालियान संजय त्यागी राजा गुर्जर रंधोल राठी टीटू राठी परमिंदर संजय चौधरी आदि के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्तव्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *