Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पहलगाम मामले में मोदी सरकार के पाँच बड़े फैसले

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास में CCS की बैठक हुई। इस बैठक के बाद भारत सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए। सरकार ने इस बैठक के बाद पांच बड़े फैसले लिए।

भारत ने लिए ये पांच बड़े फैसले

पहला है पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास बंद कर दिया जाएगा।

दूसरा है कि सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी गई है।तीसरी है कि पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा।

चौथा है कि बाघा-अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।पांचवां है कि पाकिस्तान के राजनायिकों को भारत छोड़ना होगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी।

बता दें कि आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिक सहित 26 लोगों की मौत हो गई थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। बैठक खत्म होने का बाद पीएम मोदी ने कहा कि आंतकवादी हमले के बाद अहम बैठक की। बता दें कि CCS की बैठक करीब ढाई घंटे तक चली।

मीटिंग में अमित शाह पहलगाम हमले की जानकारी शेयर कर रहे हैं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई सवाल पूछे, जिसका जवाब अमित शाह ने दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *