Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पश्चिमी यूपी : भाजपा और रालोद गठबंधन को पचा नहीं पा रहे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता

आरएलडी की चुनावी रैली में बीजेपी नेता की धुनाई, हंगामा

– रैली स्थल पर रालोद कार्यकर्ताओं ने मंत्री के करीबी को दौड़ाया, भीड़ ने कराया बीच-बचाव

मवाना। लोकसभा चुनाव के अंतिम प्रचार के दौरान मवाना के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी चंदन चौहान की चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के चले जाने के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंत्री के करीबी माखननगर निवासी राजू को अकेला पाकर देख घेरते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज कर जमकर धुनाई कर दी। जमकर हुई लात-घूंसे और थप्पड़ की बरसात होती देख रैली स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया लेकिन रालोद कार्यकर्ताओं का ग़ुस्सा कम नहीं हुआ और एकबार फिर से बीजेपी नेता पर टूट पड़े। बीजेपी नेता राजू पर थप्पड़ बाजी की वीडियो बनती और पुलिस को मौके पर आता देख थप्पड़ बाजी करने वाले रालोद कार्यकर्ता मौका पाकर चंपत हो गए। बीजेपी नेता राजू की पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर अन्य बीजेपी नेता पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।‌ मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए तानाशाही बताया। पुलिस का कहना है अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। आपकों बता दें कि उक्त मामला मंच पर बीजेपी नेता को रोकने से जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद बीजेपी नेता राजू पर हुई थप्पड़ बाजी से बिरादरी के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी और रालोद प्रमुख जैन चौधरी के मुजफ्फरनगर में हुए दोनों बाहर के रोड शो में भाजपा का एक भी कार्यकर्ता नजर नहीं आया और ना ही रालोद के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव बालियान के पक्ष में किसी भी तरह की कोई भी वोट की अपील नहीं की। रालोद के कार्यकर्ता 2019 में हुई रालोद के पूर्व मुखिया स्व. अजीत सिंह की हर को अभी तक भूल नहीं पाए हैं, जिसके चलते संजीव बालियान के चुनाव में केंद्रीय तौर पर हुए गठबंधन को मन तो गया परंतु मुजफ्फरनगर में उसे धरातल पर नहीं उतर गया

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *