हमीरपुर। एक परिवार पर कहर टूट गया जब तेज रफ्तार खाली डंपर बाइक सवार पिता-पुत्रों को रौंदता हुआ निकल गया और दोनों पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए पिता की अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। धनतेरस वाले दिन हुई इस ह्रदय विदारक घटना पर आक्रोशित लोगों ने नो इंट्री के बाद जमकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन पर शांत कराया।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली के रमेड़ी मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय जयप्रकाश सविता लोक निर्माण विभाग (सीडी-टू) के वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात थे। मंगलवार को धनतेरस के चलते वह विभागीय कामकाज निपटाकर अपने दोनों पुत्रों 12 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय अथर्व को बाइक से लेकर खरीदारी करने जा रहे थे। लोक निर्माण विभाग के ठीक सामने कुरारा की ओर जा रहा खाली डंपर जयप्रकाश की बाइक को रौंदता हुए निकल गया।
Author: Taja Report
Views: 14

