भोपाल। अलीपुर की गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के निवासी राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।
Author: Taja Report
Post Views: 15

