मुजफ्फरनगर । भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भरतिया कॉलोनी स्थित मनकामनेशवर शिव मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया तथा भव्य ध्वज यात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय मिश्रा, पं श्रीभगवान शर्मा सुशील शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम जयंती के पावन पर पर आज चकरोड स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर में हवन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक, राकेश शर्मा, बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Views: 21


