Taja Report

परम गुरु श्री चंद्रमोहन महाराज का मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर स्वागत

मुजफ्फरनगर। रविवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने गांधीनगर स्थित आवास पर परम गुरु श्री चंद्रमोहन महाराज का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि परम पूज्य “गुरु श्री चंद्रमोहन जी का सान्निध्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उनके विचार एवं मार्गदर्शन से लोगों को सकारात्मक दिशा और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने आगे कहा कि “दौराला स्थित ‘परम धाम’ आश्रम आध्यात्मिक साधना एवं सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ से समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश निरंतर प्रसारित हो रहा है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान मंत्री आवास पर उपस्थित सभी लोगों ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। मिशन 2027 विधानसभा चुनाव से पूर्व मंत्री कपिल देव के आवास पर गुरु चंद्र मोहन महाराज ने सभी लोगों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *