Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पदयात्रा कर अग्रोहा पहुंचे कन्हैयालाल मित्तल का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया स्वागत

अग्रोहा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अग्रोहा (हरियाणा) पहुंचकर भजन गायक कन्हैया मित्तल को सम्मानित किया।

भजन गायक कन्हैया मितल के नेतृत्व में चंडीगढ़ से अग्रोहा तक पदयात्रा निकाली गयी। 278 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का नरवाना पहुंचने पर श्याम दीवानों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा का आज 14 अगस्त को अग्रोहा धाम में समापन हुआ जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व मुज़फ्फरनगर से नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अथिति रहते हुए भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के साथ यात्रा में सम्मिलित होकर उनका स्वागत किया व अग्रवाल महासम्मेलन को संबोधित किया।

कन्हैया मित्तल ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाने और समाज को सुसंगठित करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गयी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 3 अगस्त को चंडीगढ़ से शुरू हुई और 14 अगस्त को आज अग्रोहा धाम में समापन हुआ। कन्हैया मित्तल ने कहा यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव में श्याम बाबा का कीर्तन हो सके। उन्होंने कहा कि यहां 36 बिरदारियों को बांटने का काम किया जा रहा है, लेकिन हम जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस यात्रा को जाट, राजपूत, नाई, धोबी, तेली सभी स्वागत कर रहे हैं। ये अग्रवाल समाज की यात्रा न होकर 36 बिरादरी की यात्रा है। भजन गायक कन्हैया मितल ने चंडीगढ से हरियाणा के विभिन्न जिलों के रास्ते अग्रोहा तक की 278 किलोमीटर लंबी पद यात्रा की।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस पद यात्रा का उद्देश्य एक धार्मिक यात्रा करना ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। हमारी प्राचीन संस्कृति कितनी अपार रही है। द्वापर काल में हुई महाभारत हमें क्या सीख देती है। महाभारत काल के दो पात्र खाटु श्याम और महाराजा अग्रसेन के बारे में आज की युवा पीढ़ी को परिचित कराना इत्यादि उद्देश्य को लेकर यह पदयात्रा शुरू की गई है।

यात्रा के समापन के अवसर पर अग्रोहा धाम में भव्य संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अग्रवाल सम्मेलन सभा से पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग, जिला प्रधान एनके गोयल, राष्ट्रीय निर्माण समिति संयोजक ऋषिराज बुड़ाकिया, राष्ट्रीय युवा प्रभारी अनंत अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *