Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पत्नी से तलाक दिलाकर धरती पर ही हूर दिलाने का झांसा देकर मुसलिम बनाने की कोशिश व सात लाख ठगने वाला मौलवी गिरफ्तार

गाजियाबाद। पुलिस ने सिविल इंजीनियर से सात लाख की रकम ऐंठकर उसे धरती पर ही हूर दिलाने का झांसा देकर मुस्लिम बनाने का प्रयास करने वाले मौलवी अब्दुल रहमान निवासी नीमखेड़ा, बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मौलवी सिविल इंजीनियर का पत्नी से तलाक कराकर उसकी दूसरी शादी कराने की बात कहकर उसके मकान को बिकवाने का भी दबाव बना रहा था। पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने और इस्लाम धर्म को श्रेष्ठ बताने जैसे कई ऑडियो भी उसके कब्जे से मिले हैं।
एक महिला ने 19 सितंबर को वेवसिटी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मौलवी अब्दुल उनके पति को झांसे देकर पैसा वसूल रहा है और उसका धर्म परिवर्तन कराने और तलाक देने का दबाव बना रहा है। मौलाना उसकी शादी दूसरी जगह झारखंड की एक युवती से कराने की बात कह रहा है। शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कीतो पुलिस को कुछ ऑडियो मिले, जिसमें मौलवी इस्लाम को श्रेष्ठ बताकर उसे कह रहा है कि यदि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया तो उसके सभी संकट दूर हो जाएंगे। महिला की किड़नी खराब है। उनकी लंबे समय से डायलसिस चल रही है। इसके चलते उनके पति भी मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहे हैं। वह इस मौलवी के चक्कर में फंस गया और मौलवी झाड़ फूंक और देशी दवा से सभी बीमारियों का इलाज करने का झांसा देकर उनके पति को मुसलमान बनने और धर्म बदलने के लिए फुसलाना शुरू कर दिया। उनके पति हर काम मौलवी से पूछकर करने लगे। अपने धर्म के रीति रिवाजों को उन्होंने छोड़ दिया और मुस्लिम बनने का मन बना लिया। महिला का कहना है कि आरोपी उनसे सात लाख रुपये वसूल चुका था और उनके मकान को बिकवाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *