Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पत्नी को भगा ले जाने वाले का मर्डर करने वाला गिरफ्तार

मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में दिनदहाड़े सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने लंबे मुठभेड़ ड्रामे के बिद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले उसने खूब ड्रामा किया। बोला-, आफ एनकाउंटर करना है तो कर दो। मैं खुद को ही गोली मार लूंगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।
हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो घर से भागेगी, उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था, उसे अभी मारकर आया हूं। उसने पत्नी के भी मर्डर की बात कही और बोला कि वह पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता। प्रशासन ने अगर भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी भागे मुझे बताओ मैं मारूंगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *