मुजफ्फरनगर। मीरापुर में पत्नी आकांक्षा की हत्या में सेना के निलंबित जवान को उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विशेष एससी-एसटी अदालत ने मनोज उर्फ मोनू को उम्रकैद के साथ दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।11 गवाहों की गवाही के बाद आरोपी को दोषी ठहराया गया। मीरापुर के तत्कालीन निरीक्षक दिनेश बघेल ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और पुलिस की प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी से सजा मिली।
Author: Taja Report
Views: 165


