मुरादाबाद। दो बहनों और उनके आशिकों ने अवैध संबंध का विरोध करने पर बड़ी बहन के पति की हत्या कर दी।
मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमियों को बुला लिया और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बहनों के दो युवकों के साथ अवैध संबंध थे। पवन इसका विरोध करता था। इसी के जलते योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी गई
Author: Taja Report
Post Views: 88

