सोनभद्र। पत्नी ने प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि मध्य प्रदेश के रीवा जिला स्थित बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बड़गैय्यान निवासी रमाशंकर मिश्रा पुत्र द्वारिका प्रसाद मिश्रा शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल बीना में बतौर सीनियर ओवरमैन पद पर कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी शाम लगभग चार बजे समाप्त होती थी और वे पांच बजे तक एनसीएल बीना कालोनी के बी-264 आवास में आते थे। 22 अगस्त को घर जल्दी आ गए। शनिवार होने की वजह से उनकी ड्यूटी जल्दी खत्म हो गई और वे शाम तीन बजे ही घर पहुंच गए, लेकिन यहां की गतिविधि देखकर उनके होश उड़ गए। कारण कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका मिश्रा अपने आशिक विकास चौहान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। प्रियंका ने जब अपने पति को आया देखा तो बोली, ‘तू अगर पांच बजे आता तो जिंदा रहता, लेकिन आज तीन बजे ही आ गया… अब तेरे 3 तो बजाने ही होंगे। यह कहते हुए पत्नी अपने आशिक के साथ मिलकर रामयश का गला दबाकर और पत्थर के फर्श पर सिर पटक बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे रखा और उसे वाहन से चोट पहुंचाने का प्रयास किया। उसकी कार से दो बार कुचला थी। लाश को लगभग 12 घंटे तक घर में ही रखा था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी हैं: प्रियंका मिश्रा, पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर मिश्रा, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी B-264, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी EM-10, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी M-246, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

